{"_id":"69d8ccab61cd0415800c5c7d","slug":"video-rampur-bushahr-bjp-workers-hold-protest-rally-in-rampur-raise-slogans-against-congress-government-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: रामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली रोष रैली, कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: रामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली रोष रैली, कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Ankesh Dogra
Updated Fri, 10 Apr 2026 03:40 PM IST
Link Copied
वर्तमान कांग्रेस सरकार की जन विरोध नीतियों को लेकर शुक्रवार को रामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष रैली निकाली और विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामपुर विस क्षेत्र में चरमराई विकास, पशुपालन, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विरोध जताया और कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा ने चेताया कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होता तो जल्द ही सड़कों पर उतरकर कांग्रेस नेताओं का घेराव किया जाएगा और आंदोलन तेज किया जाएगा। भाजपा मंडल रामपुर के बैनर तले शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने रामपुर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के सत्यनारायण मंदिर में जनसभा की। सभा के दौरान वर्तमान कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर रोष जताया गया। इसके बाद यहां से रोष रैली निकाली गई। सरकार की झूठी घोषणाओं, चरमराई व्यवस्थाओं के पोस्टर बैनर लेकर कार्यकर्ताओं ने इस रैली में भाग लिया। यह रोष रैली रामपुर मुख्य बाजार होते हुए चौधरी अड्डे और यहां से एसडीएम कार्यालय तक निकाली गई। एसडीएम कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और सरकार की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराया। भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस सरकार टैक्स बढ़ाओ, कीमतें बढ़ाओ और आम जनता को तड़पाओ के मॉडल पर कार्य कर रही है। रामपुर के विभिन्न विभागों में खुलेआम भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है और ठेकेदारों से खुली लूट हो रही है। सभी विभागों में कर्मचारियों के पद रिक्त पड़े हैं। दुग्ध उत्पादकों को दूध की पेमेंट के लिए तीन तीन माह तक परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। पेमेंट के लिए भी सडक़ों पर उतरना पड़ रहा है। एचपीएमसी में बागवानों ने बोरियों में सेब दिया, लेकिन उसकी अदायगी नहीं हो पा रही। रामपुर में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गई हैं। सीएचसी तकलेच, पीएचसी ज्यूरी, सीएचसी ननखड़ी जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों के पद रिक्त पड़े हैं और हजारों ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं को तरस रहे हैं। रामपुर और ननखड़ी विकास खंड में लंबे समय से बीडीओ के पद रिक्त पड़े हैं। ननखड़ी की 18 पंचायतों का कार्यभार सात सचिव संभाल रहे हैं। जनहित के कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गारंटी देने के बावजूद न महिलाओं को 1500 दिए, न युवाओं को रोजगार और न ही किसानों को अपनी फसलों के दाम तय करने की सुविधा मिली। पशु पालन विभाग के 80 प्रतिशत औषधालय और चिकित्सालय में पद रिक्त पड़े हैं। ननखड़ी पुलिस के पास छह माह से वाहन ही नहीं है और बिना वाहन चिट्टा तस्करी को कैसे रोका जाएगा। ननखड़ी थाना में 30 में से 14 पुलिस कर्मी ही सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो भाजपा कांग्रेस नेताओं का सडक़ों पर उतर कर घेराव करेगी। आने वाले समय में प्रदेश से कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंका जाएगा। इस मौके पर सराहन मंडल अध्यक्ष महेंद्र, रामपुर मंडल महामंत्री राम मूर्ति, केवल राम बुशैहरी, दिनेश खमराल, तिलक राज, नीना शर्मा, दीप कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।