{"_id":"69cf8c5256098a0ba604588d","slug":"video-rampur-bushahr-naresh-lakshmi-narayan-sets-off-on-a-tour-of-darkali-panchayat-accompanied-by-a-grand-entourage-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: लाव-लश्कर के साथ दरकाली पंचायत के दौरे पर रवाना हुए नरेशर लक्ष्मी नारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: लाव-लश्कर के साथ दरकाली पंचायत के दौरे पर रवाना हुए नरेशर लक्ष्मी नारायण
Ankesh Dogra
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:15 PM IST
शलाटी घोड़ी के अधिष्ठाता देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण कुमसू शुक्रवार को लाव-लश्कर के साथ दरकाली पंचायत के दौरे पर निकले। चार दिवसीय दौरे के दौरान देवता साहिब शरनाल, कुखी और दरकाली गांव में ग्रामीणों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देंगे। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे देवता साहिब अपने मंदिर से ढोल नगाड़ों की थाप पर देवलू संग रवाना हुए। देवता साहिब की पदयात्रा को लेकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया। सैकड़ों की तादाद में देवलू संग देवता साहिब दरकाली दौरे पर रवाना हुए। इस ऐतिहासिक दौरे के दौरान देवता साहिब शरनाल, कुखी और दरकाली में रात्रि ठहराव करेंगे। जगह-जगह देवता साहिब का जोरदार स्वागत किया जाएगा और हजारों लोग देवता साहिब से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। मंदिर न्यास कमेटी कुमसू के अध्यक्ष जीवन चौहान ने कहा कि आराध्या देवता साहिब शुक्रवार से चार दिवसीय दरकाली पंचायत के दौरे पर निकल चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।