{"_id":"65f5b366f36346f7fb08be3d","slug":"video-400792-voters-in-sirmaur-will-use-their-vote-in-lok-sabha-elections","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सिरमौर में 4,00,792 मतदाता लोकसभा चुनाव में करेंगे अपने मत का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सिरमौर में 4,00,792 मतदाता लोकसभा चुनाव में करेंगे अपने मत का इस्तेमाल
भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से शनिवार को लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश सहित सिरमौर जिले में भी आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आदर्श आचार संहिता शनिवार 16 मार्च से लागू होकर मतगणना संपन्न होने यानि 6 जून 2024 तक लागू रहेगी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सभी राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता के समस्त प्रावधानों की सख्ती से अक्षरश: अनुपालना सुनिश्चित बनाने के लिए कहा गया है। सुमित खिमटा ने कहा कि आदर्श आचार संहिता की स्टैंडिग कमेटी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के तहत आने वाले विभिन्न मामलों की निगरानी करेगी और नियमानुसार उनका निपटारा किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया है कि लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के सभी प्रावधानों के बारे में समय-समय पर आयोजित स्टैंडिग कमेटी की बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रदान कर दी गई है ताकि निर्वाचन प्रकिया के दौरान संहिता की किसी भी प्रकार से उल्लंघना न हो।उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उद्देश्य सभी राजनीतिक दलों और चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को चुनाव में बराबर का अवसर प्रदान करने और निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी बनाना बनाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।