सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   After years, Chalda Mahasu Maharaj arrives in Shillai; crowds throng to welcome the divine palanquin.

Video: सालों के बाद शिलाई पहुंचे चालदा महासू महाराज, देव पालकी के स्वागत को उमड़े लोग

Krishan Singh Krishan Singh
Updated Thu, 02 Apr 2026 06:54 PM IST
After years, Chalda Mahasu Maharaj arrives in Shillai; crowds throng to welcome the divine palanquin.
शिलाई क्षेत्र के 52 गांवों की परिक्रमा पर निकले कोटी गांव के चालदा महासू गुरुवार को शिलाई गांव पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने देव पालकी का भव्य और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। करीब 12 वर्षों के अंतराल के बाद कोटी स्थित मंदिर से निकली यह पवित्र यात्रा शिलाई खत के विभिन्न गांवों का दौरा कर रही है। शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत बाली कोटी के कोटी गांव में महासू महाराज का प्राचीन मंदिर स्थित है, जहां चालदा व बोठा महासू विराजमान हैं। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, महासू देवता स्वयं हनोल से शिलाई क्षेत्र की रक्षा के लिए आए थे। लोककथाओं में वर्णित एक प्राचीन घटना के अनुसार, चूड़धार की यात्रा पर निकले 19 जातरुओं में से 18 की एक विवाद के चलते हत्या कर दी गई थी, जबकि एक व्यक्ति को जीवित छोड़कर संदेशवाहक बनाया गया। कहा जाता है कि यह घटना रोनहाट के निकट मीनस क्षेत्र की एक गुफा में घटी थी। बाद में वह व्यक्ति हनोल स्थित महासू मंदिर पहुंचा और पूरी घटना देवता को सुनाई। मान्यता है कि इसके बाद महासू महाराज ने न्याय का आश्वासन दिया और शिलाई क्षेत्र में प्रकट होकर यहां मंदिर की स्थापना की। समय के साथ शिलाई गांव का विकास हुआ, जबकि उस घटना से जुड़े दूसरे गांव की स्थिति कमजोर होती चली गई। करीब दो दशक पूर्व शिलाई और रास्त गांव के लोगों के बीच महासू महाराज की प्रेरणा से आपसी समझौता हुआ, जिसके बाद दोनों गांवों के बीच संबंध सामान्य हुए और अब आपसी रिश्तेदारी भी स्थापित हो चुकी है। अब शिलाई में महासू महाराज के आगमन को लेकर उत्सव जैसा माहौल है। ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों, नृत्य और श्रद्धा के साथ देवता का स्वागत कर क्षेत्र में भक्ति और आस्था का अनूठा दृश्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रायबरेली में एक कार्यक्रम में मट्ठा पीने से 25 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

02 Apr 2026

मोगा पुलिस ने 120 ग्राम हेरोइन व मोटरसाइकिल समेत 2 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

02 Apr 2026

जालंधर की रागिनी ने नेशनल जूडो में जीता गोल्ड, 17 साल की उम्र में रचा इतिहास

02 Apr 2026

Solan: कुनिहार में फूटा गुस्सा: एचपी बोर्ड हटाने पर बवाल, 4 दिन में फैसला नहीं बदला तो सड़कों पर उतरेंगे

02 Apr 2026

बहराइच के रुपईडीहा में केदारेश्वर मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

02 Apr 2026
विज्ञापन

भाजपा नेता मनोरंजन कालिया बोले-पंजाब के गैंगस्टर्स की आग चंडीगढ़ पहुंची

02 Apr 2026

Kullu: स्कूलों में ऑटिज्म व समावेशी शिक्षा पर जागरूकता, कुल्लू में प्री-वर्कशॉप आयोजित

02 Apr 2026
विज्ञापन

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू हनुमान जयंती पर जाखू पहुंचे, मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की

02 Apr 2026

यमुनानगर में रबी सीजन 2026 में किसानों की MSP बिक्री पर संकट गहराया, इनेलो ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

02 Apr 2026

जींद में किसानों ने उपराष्ट्रपति को भेजा मांगपत्र, एमएसपी गारंटी व राहत पैकेज की उठाई मांग

02 Apr 2026

पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा बोले-पंजाब और पंजाबी हमारी जान

झांसी के सीपरी बाजार में हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

02 Apr 2026

हनुमान जयंती पर मंदिरों में दर्शन को उमड़ी भीड़

02 Apr 2026

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना से कैसे बदली महिलाओं की तकदीर? | Hemant Soren | Jharkhand

02 Apr 2026

बाराबंकी में रसोई में मिली बुजुर्ग महिला की लाश, घटना के बाद से इकलौता बेटा घर से गायब

02 Apr 2026

Una: मां चिंतपूर्णी के चरणों में श्रद्धालु ने अर्पित की 4.50 तोला सोने की चौरी, कीमत करीब 6 लाख रुपये

02 Apr 2026

VIDEO: भारत गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने पहुंचे लोग, बोले- भीड़ होने से लग रहा समय

02 Apr 2026

Kangra: हनुमान जयंती पर कचहरी अड्डा हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

02 Apr 2026

VIDEO: लखनऊ में महापौर ने 2962.60 लाख की 456 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

02 Apr 2026

VIDEO: सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स कल्याण संघ के महाधिवेशन का आयोजन

02 Apr 2026

VIDEO: हनुमान जयंती पर लखनऊ के लेटे हुए हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त, ग्रहण किया प्रसाद

02 Apr 2026

अड्डा बाजार में महुआर गांव के पास छात्र-छात्रा ने ट्रेन से कटकर दी जान

02 Apr 2026

VIDEO: जयकारों से गूंजा संकट मोचन मंदिर, संगीत समारोह की हुई शुरुआत

02 Apr 2026

VIDEO: हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं के साथ निकली भव्य झंडा संकीर्तन यात्रा

02 Apr 2026

VIDEO: स्कूल चलो अभियान का आगाज, रैली निकालकर दिया गया ये संदेश

02 Apr 2026

VIDEO: फ्री में सीख सकते हैं एआई, 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए सुनहरा मौका

02 Apr 2026

VIDEO: 12 की बेड़ई अब 14 रुपये में, समोसे के भी बढ़ गए दाम; दुकानदारों ने चस्पा की नई रेट लिस्ट

02 Apr 2026

Bilaspur: टोल प्लाजा पर चालक पर हमला, नकदी लूटने का आरोप

02 Apr 2026

श्रद्धालुओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

02 Apr 2026

हनुमान जयंती...सिंदूरी चोला चढ़ाया गया, भजन-कीर्तन किए गए

02 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed