{"_id":"69ce1e7f48ba8bcfb1027386","slug":"video-bharaica-ka-rapaiidaha-ma-katharashavara-mathara-ma-thhamathhama-sa-manaya-gaya-hanamana-janamatasava-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच के रुपईडीहा में केदारेश्वर मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच के रुपईडीहा में केदारेश्वर मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव
बहराइच के रुपईडीहा में केदारेश्वर मंदिर परिसर में आज हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर सुबह से ही भक्ति रस में सराबोर है और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
प्रातःकाल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हनुमान जी का विधि-विधान से अभिषेक किया गया। इसके साथ ही सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भक्तजन पूरे श्रद्धा भाव से भाग ले रहे हैं। दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है और भंडारे का भी आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
इससे पूर्व आयोजित भव्य कीर्तन में रिंकू एंड भजन कमेटी द्वारा सुंदरकांड की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कीर्तन के दौरान “जयकारा बोलो रे बजरंगी सरकार की” एवं “मेरा बजरंग बाला” जैसे भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में राजकुमार गुप्ता, डॉक्टर अश्वनी वैश्य, बसंत चक्रवर्ती, मुनीश चंद्र शर्मा, योगेंद्र शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।
आयोजन में मुनीश चंद्र शर्मा, राजकुमार गुप्ता, सुरेंद्र जायसवाल, बसंत चक्रवर्ती समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। केतन चक्रवर्ती ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव को लेकर मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं और आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। हनुमान जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।