{"_id":"6a031d2bd3e74c324108d92d","slug":"video-cctv-footage-of-open-thuggery-in-kolar-surfaces-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: कोलर में सरेआम गुंडागर्दी का सीसीटीवी फुटेज आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: कोलर में सरेआम गुंडागर्दी का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
जिला सिरमौर के कोलर गांव में सोमवार देर शाम को हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने एक किराना दुकानदार और उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस वारदात में दुकानदार सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी को बरामद कर लिया है। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलर गांव में एक किराना दुकान पर रोजमर्रा की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान हरियाणा नंबर की एक स्कॉर्पियो गाड़ी दुकान के बाहर आकर रुकी। गाड़ी में से 4 से 5 नकाबपोश हमलावर नीचे उतरे। उनके हाथों में डंडे और तेजधार तलवारें थीं। बदमाशों ने दुकान में दाखिल होते ही वहां मौजूद दुकानदार राजेंद्र, उनके बेटे विशाल और भतीजे प्रवीण पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले से दुकान के भीतर चीख-पुकार मच गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय निवासियों की मदद से तीनों गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों (राजेंद्र, विशाल और प्रवीण) को तुरंत उपचार के लिए डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज, नाहन ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही सिरमौर पुलिस तुरंत हरकत में आई और जिले भर में नाकाबंदी कर दी गई। पुलिस की सतर्कता के कारण हमलावरों की स्कॉर्पियो गाड़ी को सुकेती के समीप घेर लिया गया। हालांकि, खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपी गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर जंगलों की तरफ भागने में सफल रहे। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की तलाश में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी को सुकेती के पास से बरामद कर लिया गया है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापामारी कर रही हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।