{"_id":"6a02cafd653cfaa35202a211","slug":"video-rayabral-ma-shakashhaka-para-bcaca-ka-thhamakana-ka-aarapa-abhabhavaka-na-tha-taharara-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में शिक्षिका पर बच्चों को धमकाने का आरोप, अभिभावकों ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में शिक्षिका पर बच्चों को धमकाने का आरोप, अभिभावकों ने दी तहरीर
रायबरेली में लालगंज विकासखंड क्षेत्र के बेहटाकला गांव स्थित जूनियर हाई स्कूल की एक शिक्षिका पर बच्चों को धमकाने का आरोप लगा है। डरे सहमे बच्चों ने घर पहुंचकर परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। सोमवार को कई बच्चे स्कूल नहीं गए। इसके बाद अभिभावक कोतवाली पहुंचे और पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। गांव निवासिनी ऊषा, सोनिका, विद्यावती, राजकुमार व रामकिशुन ने संयुक्त रूप से पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके बच्चे अंश, अतुल, सेजल, यश व समर गांव के जूनियर हाई स्कूल में पढ़ते हैं। परिजनों के अनुसार शनिवार को स्कूल से लौटने पर बच्चों ने बताया कि विद्यालय में आई नई शिक्षिका ने उन्हें मारने पीटने की धमकी दी। आरोप है कि शिक्षिका ने बच्चों से कहा कि ज्यादा चमचागिरी मत करो कुर्सी मिल जाने पर सबकी खाल खींच लूंगी। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षिका की बातों से बच्चे काफी भयभीत हैं। सोमवार को कई बच्चों ने स्कूल जाने से मना कर दिया। परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने फोन पर शिक्षिका से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन काट दिया। आरोप है कि सोमवार को शिक्षिका का बेटा कुछ अज्ञात युवकों के साथ गांव पहुंचा और शिकायत करने पर बच्चों का भविष्य खराब करने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शिकायत की जांच कराई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।