Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Devotees thronged the district's temples—including that of Mahamaya Mata Balasundari—where the Grand Aarti served as the main attraction
{"_id":"69bc0d108d5b8436aa00556e","slug":"video-devotees-thronged-the-districts-temples-including-that-of-mahamaya-mata-balasundari-where-the-grand-aarti-served-as-the-main-attraction-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: महामाया माता बालासुंदरी सहित जिले के मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, महाआरती रही आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: महामाया माता बालासुंदरी सहित जिले के मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, महाआरती रही आकर्षण का केंद्र
चैत्र नवरात्र के पहले दिन जिला सिरमौर के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। दर्शनों के लिए श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में पहुंचे। दिनभर मंदिरों में श्रद्धालुओं की कत्तारें लगी रही। प्रसिद्ध मंदिरों में स्थानीय लोगों सहित सीमावर्ती हरियाणा व आसपास के राज्यों से दर्शनों के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जिला के प्रसिद्ध महामाया माता बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त मंदिर न्यास माता बाला सुंदरी, प्रियंका वर्मा ने गुरुवार को परिवार सहित विधिवत रूप से पूजा-अर्चना व हवन यज्ञ कर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जिला वासियों को नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रबंधन ने श्री महामाया बालासुन्दरी मंदिर त्रिलोकपुर के कपाट भक्तों के दर्शन करने के लिए सुबह 3:30 बजे ही खोल दिए। वहीं, जिला मुख्यालय नाहन में ऐतिहासिक कालीस्थान मंदिर में सुबह भी विधिवत पूजा अर्चना हुई। दिनभर यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। उपायुक्त ने बताया कि माता बालासुंदरी मेला त्रिलोकपुर में हिमाचल से ही नहीं, बल्कि हरियाणा सहित अन्य राज्य से भी बहुत अधिक संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए आते हैं। शाम के समय मां बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर के शिव तलाब में भव्य आरती का आयोजन किया गया। आरती के दौरान सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, एसडीएम नाहन एवं संयुक्त आयुक्त मंदिर न्यास राजीव सांख्यान ने आरती में भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।