{"_id":"6a070e99bf945e0c9705438c","slug":"video-dr-rajiv-bindal-stated-during-the-congress-governments-three-and-a-half-year-tenure-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"डॉ. राजीव बिंदल बोले-कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में नाहन शहर में विकास कार्यों पर लगा रहा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. राजीव बिंदल बोले-कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में नाहन शहर में विकास कार्यों पर लगा रहा ताला
कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में नाहन शहर में विकास कार्यों पर ताला लगा रहा। यह आरोप नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने लगाया। डॉ. बिंदल ने कहा कि इस सरकार ने उल्टा पूर्व भाजपा सरकार के समय में हुए कार्यों को भी लटका दिया। भाजपा सरकार के समय शुरू हुआ नाहन मेडिकल कॉलेज हो या फिर तहसील कार्यालय या फिर विभिन्न पार्किंग व अन्य कार्य इन सब पर कांग्रेस ने आते ही ताले जड़े दिए। इसी तरह स्कूलों, पटवार सर्कल, पशु चिकित्सालय, उप तहसील आदि सरकारी संस्थान को बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जिन कामों को गिनवा रहे हैं या जिन कामों का श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं वह भी केंद्रीय बजट और केंद्र सरकार का हिस्सा है, इनका अपना तो कुछ नहीं है। महिलाओं और बहनों को 1500 रुपये नहीं मिले, युवाओं को रोजगार नहीं मिला, बिजली की सब्सिडी नहीं मिली, दूध 100 रुपये किलो नहीं लिया, गोबर नहीं खरीदा आखिर झूठ बोलने की भी हद होती है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र में भाजपा सरकार, अगल साल प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी। इसके बाद नगर परिषद में भी भाजपा होने पर फिर से विकास का एक नया दौर आएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।