{"_id":"6a070f566f42f75ea9015991","slug":"video-sdm-nahan-states-ban-imposed-on-election-campaigning-no-rallies-or-processions-will-be-held-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: एसडीएम नाहन बोले- चुनाव प्रचार पर लगी रोक, नहीं हो पाएंगी सभाएं या जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: एसडीएम नाहन बोले- चुनाव प्रचार पर लगी रोक, नहीं हो पाएंगी सभाएं या जुलूस
जिला सिरमौर के नाहन व पांवटा साहिब में घोषित नगर परिषद चुनाव के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम नाहन राजीव कुमार सांख्यान ने आधिकारिक आदेश जारी किए हैं। पत्रकारवार्ता में एसडीएम ने बताया कि 17 मई को नाहन में नगर परिषद के लिए सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू होगा। ऐसे में 48 घंटे पहले से कुछ प्रतिबंध लागू हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि आज 3:00 बजे से शराब की दुकानों व बिक्री पर रोक लगा दी गई है। नाहन में इस अवधि में किसी भी प्रकार की सार्वजनिक सभा, जुलूस नहीं हो पाएंगे। टीवी, सोशल मीडिया आदि पर चुनाव प्रचार प्रसार पर पाबंदी रहेगी। थियेटर प्रदर्शन आदि पर भी रोक लगा दी गई है। उम्मीदवार किसी भी प्रकार की सभाएं अब नहीं कर पाएंगे। हालांकि उम्मीदवार एक दो व्यक्ति के साथ लोगों से मिल सकता है। उन्होंने बताया कि पोलिंग स्टेशन के अंदर व बाहर लाउड स्पीकर का प्रयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि मतगणना में बिना आईडीकार्ड के प्रवेश नहीं हो पाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों में मतदाताओं की सुविधा के लिए गर्मी को देखते हुए टेंट लगाए जाएंगे। इस दौरान बुजुर्गों व दिव्यांग मतदाताओं के लिए कुर्सियों की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।