{"_id":"69aeb76244c1dbe69e0f836d","slug":"video-fca-permission-granted-for-guleria-dhang-to-narrow-kotri-link-road-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: गुलरिया धांग से नैरो कोटड़ी लिंक रोड के लिए मिली एफसीए अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: गुलरिया धांग से नैरो कोटड़ी लिंक रोड के लिए मिली एफसीए अनुमति
नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। इसी क्रम में कौलावालाभूड़ पंचायत के अंतर्गत गुलरिया धांग से नैरो कोटड़ी लिंक रोड के निर्माण के लिए 2.355 हेक्टेयर वन भूमि की एफसीए की मंजूरी प्राप्त हो गई है। विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि इस महत्वपूर्ण सड़क की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। सड़क निर्माण से कौलावाला भूड़ पंचायत के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि अब जल्द ही इस सड़क के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो सके और क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिल सके। विधायक ने इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र को ऐतिहासिक स्तर पर वन मंजूरी प्राप्त हुई हैं। इससे क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है और विकास कार्यों को तेजी मिली है। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और आगे भी क्षेत्र की हर जायज़ मांग को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।