{"_id":"69aebf11d9568ed4c1087e69","slug":"video-sirmaur-mla-vinay-kumar-inaugurated-the-koti-molarghat-road-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: विधायक विनय कुमार ने किया कोटी-मोलरघाट सड़क का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: विधायक विनय कुमार ने किया कोटी-मोलरघाट सड़क का लोकार्पण
रेणुका विधानसभा क्षेत्र के विधायक व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने सोमवार को बाना कोटी-मोलरघाट सड़क का लोकार्पण किया। दो करोड़ 20 लाख रुपये से बनी इस साढ़े सात किलोमीटर लंबी सड़क से दो पंचायतों के सात गांवों के लोग लाभांवित होंगे। इस अवसर पर विधायक ने बस का ट्रायल भी किया। बस योग्य सड़क बनने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। बस में बैठकर जब विधायक स्थानीय गांव पहुंचे ग्रामीणों ने उनका ढोल-नगाड़ों से खूब स्वागत किया। अपने संबोधन में विनय कुमार ने कहा कि रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही उनका एकमात्र लक्ष्य है। कोई भी गांव विकास की दौड़ में पीछे न छूटे इसका प्रयास आगे भी जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।