{"_id":"69aea3a971d7012b5c07f51a","slug":"video-sushant-chauhan-visits-svn-school-after-clearing-upsc-exam-seeks-principals-blessings-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद सुशांत चौहान पहुंचे एसवीएन स्कूल, प्रधानाचार्य का लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद सुशांत चौहान पहुंचे एसवीएन स्कूल, प्रधानाचार्य का लिया आशीर्वाद
विकासखंड नाहन के ग्रामीण क्षेत्र देवका पुड़ला निवासी 23 वर्षीय सुशांत चौहान यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद अपने एसवीएन स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने नर्सरी से 10वीं तक शिक्षा ग्रहण की। स्कूल पहुंचने के बाद यादों को ताजा किया और प्रधानाचार्य कुंदन ठाकुर व अन्य शिक्षकों का आशीर्वाद लिया। प्रधानाचार्य कुंदन ठाकुर ने बताया कि सुशांत दसवीं कक्षा में जब स्कूल में पढ़ाई करता था तो उन्हें उम्मीद थी कि वह प्रदेश भर में टॉप करेगा, लेकिन न जाने क्या कारण रहे कि छात्र मेरिट सूची में स्थान नहीं बना पाया। लेकिन अब सुशांत ने यूपीएससी परीक्षा पास कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें शुरूआत से ही यकीन रहा है कि यह छात्र यूपीएससी के लिए बना है। मीडिया से बातचीत करते हुए सुशांत ने बताया कि वह जब नौवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे तब आईएएस टीना डाबी ने अपने पहले प्रयास में ही यूपीएससी की परीक्षा में पहला रैंक प्राप्त किया था। यह जानकारी जब उन्हें मिली तो टीना से काफी प्रेरणा मिली। अभी तक उन्हें लगता था कि यूपीएससी की परीक्षा काफी कठिन है और इसे पास करने के लिए पांच-पांच बार परीक्षा देनी पड़ती है, लेकिन जब टीना डाबी ने पहले ही प्रयास में परीक्षा उतीर्ण की तो हौसला मिला। बस यही वो पल था जब उन्होंने ठान लिया कि अब उन्हें भी यूपीएससी की परीक्षा पास कर बड़ा अधिकारी बनना है। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।