{"_id":"6a7b2988c02005f110060dbb","slug":"video-inner-wheel-club-nahan-celebrated-the-hariyali-teej-festival-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: इनर व्हील क्लब नाहन ने मनाया हरियाली तीज उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: इनर व्हील क्लब नाहन ने मनाया हरियाली तीज उत्सव
इनर व्हील क्लब नाहन की ओर से देर शाम को हरियाली तीज पर्व हर्षोल्लास, उत्साह और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। समारोह में क्लब की सदस्यों, इनर व्हील क्लब दून विकास से पहुंची अतिथियों और शहर की कई महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग, भाईचारे और नारी शक्ति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की अध्यक्ष प्रिया ने किया। उन्होंने क्लब के सेवा कार्यों और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने हरियाली तीज के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ महिलाओं को एक-दूसरे से जुडऩे का अवसर प्रदान करते हैं। समारोह में पूजा थाल सजावट, एकल नृत्य और युगल नृत्य प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। ढोल की थाप पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।