{"_id":"6a16cb3f5afa5110f902701b","slug":"video-mla-vinay-kumar-congratulated-the-victorious-candidates-in-the-panchayat-elections-on-their-win-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ददाहू में पंचायत चुनाव में विजयी रहे उम्मीदवारों के साथ विनय कुमार ने किया डांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ददाहू में पंचायत चुनाव में विजयी रहे उम्मीदवारों के साथ विनय कुमार ने किया डांस
विकास खंड ददाहू में पहले चरण की नौ पंचायतों में चुनाव के नतीजे मंगलवार देर रात घोषित किए गए। इसके बाद बुधवार को विजयी प्रधानों व उप प्रधानों के नामों की सूची जारी हुई। इसके बाद लोग जश्न में डूब गए। ददाहू पंचायत में पंकज गर्ग लगातार दूसरी बार प्रधान और करन जस्सल उप प्रधान बने। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने सभी विजयी प्रधानों व उपप्रधानों को बधाई दी। बुधवार दोपहर को विनय कुमार ने ददाहू पंचायत में प्रधान पंकज गर्ग व उपप्रधान करन जस्सल की जीत का जशन मनाया और उनके विजयी जुलूस में शामिल होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। विनय कुमार ने कहा कि सभी प्रधान क्षेत्र के विकास में सरकार का भरपूर सहयोग करें। पंचायतों के विकास में धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। इस मौके पर रविंद्र गुप्ता, श्यामा ठाकुर, सतीश्वर शर्मा, राम रत्न चौहान, सुनीता शर्मा सहित नव निर्वाचित प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्य मौजूद रहे। पहले चरण में हुए मतदान के बाद विजयी प्रधानों ने बुधवार को अपनी जीत का जश्न मनाया। उन्होंने बैंड-बाजे के साथ विजयी जुलूस निकालकर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।