{"_id":"6a8695d0a9e79370cc0f7729","slug":"video-nahan-ajay-solanki-says-nahan-is-number-one-in-the-state-in-providing-relief-funds-to-workers-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: अजय सोलंकी बोले- कामगारों को राहत राशि देने में नाहन प्रदेश में नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: अजय सोलंकी बोले- कामगारों को राहत राशि देने में नाहन प्रदेश में नंबर वन
श्रमिक कल्याण बोर्ड में कामगारों के बड़े पैमाने पर पंजीकरण का लाभ अब नाहन विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मिलने लगा है। इसी का परिणाम है कि कामगारों को राहत राशि प्रदान करने के मामले में नाहन विधानसभा क्षेत्र पूरे हिमाचल प्रदेश में पहले नंबर पर आया है। यह जानकारी नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने गुरुवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में दी। अजय सोलंकी ने इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि करीब छह महीने पहले भी 22 लाख रुपये की राशि कामगारों और उनके आश्रितों के खातों में जमा करवाई गई थी। अब छह महीने बाद एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 1.11 करोड़ रुपये की सहायता राशि कामगारों और उनके आश्रितों के खातों में जमा की गई है। इससे कामगार परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। सोलंकी ने कहा कि श्रमिक कल्याण बोर्ड में कामगारों का पंजीकरण करवाना सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पात्र कामगारों को बोर्ड से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें शिक्षा, विवाह, आवास, चिकित्सा, सामाजिक सुरक्षा और अन्य आवश्यकताओं के लिए आर्थिक सहायता मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।