{"_id":"69b7ced86a23623dff084620","slug":"video-nahan-residents-of-ward-no-2-in-chhou-bhogar-panchayat-are-desperate-for-every-drop-of-water-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: छोऊ भोगर पंचायत के वार्ड नंबर दो में पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: छोऊ भोगर पंचायत के वार्ड नंबर दो में पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग
रेणुका विधानसभा क्षेत्र की छोऊ भोगर पंचायत के वार्ड नंबर दो पट्टीखदना में लोग पीने के पानी की बूंद-बूंद को तरस गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लिए जिस सोर्स से योजना बनी है, वहां पानी खत्म हो चुका है। इस कारण पशु और लोग एक ही जगह से पानी पी रहे हैं। जो कि नाकाफी है। इस समस्या को लेकर क्षेत्र के लोगों को एक प्रतिनिधिमंडल नाहन आकर उपायुक्त से मिला और उनका ज्ञापन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को बताया कि हर साल यही दिक्कत रहती है। ऐसे में नये सोर्स से योजना बनाने के लिए पंचायत से प्रस्ताव पारित करवाया था। इसके बाद आगे की कार्रवाई हुई, मामला बीडीओ कार्यालय तक भी पहुंच गया। हैरानी की बात यह है कि अचानक से स्वीकृत पैसा वापस कर दिया गया। इस कारण नए सोर्स से पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने उपायुक्त से नए सोर्स से पानी उपलब्ध करवाने के लिए उचित कार्रवाई करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल इंद्र, रणबीर चौहान ने बताया कि पानी के संकट से जूझ रहे गांव में सारे लोग अनुसूचित जाति वर्ग से हैं। यहां पशु और इंसान एक ही जगह से पानी पीने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि जहां से उनको पानी उपलब्ध करवाया जाना था, वो जमीन और पानी का सोर्स सरकारी जमीन पर है। उन्होंने कहा कि यदि सात दिन के भीतर इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वह सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।