{"_id":"66fbce92b58a8dac7e0589f0","slug":"video-sadhna-a-student-of-avn-school-nahan-won-the-painting-competition","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एवीएन स्कूल नाहन की छात्रा साधना ने जीती चित्रकला प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एवीएन स्कूल नाहन की छात्रा साधना ने जीती चित्रकला प्रतियोगिता
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत डाइट नाहन में डाइट व जिला विकास अधिकारी ग्रामीण विकास सिरमौर के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकला स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें करीब एक दर्जन शिक्षण संस्थानों से आए प्रतिभागी विद्यार्थियों ने भाग लिया और स्वच्छता ही सेवा विषय पर चित्र बनाए। प्रतियोगिता में शहर के जाने माने चित्रकार जितेंद्र थापा उर्फ बिट्टू, दीपराज विश्वास और डाइट प्रवक्ता काव्या सिन्हा ने निर्णायक की भूमिका अदा की। प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में एवीएन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन की नवमीं कक्षा की छात्रा साधना ने पहला स्थान प्राप्त किया। कन्या स्कूल नाहन की 11वीं कक्षा की छात्रा शरीन ने दूसरा और एवीएन स्कूल नाहन की नवमीं कक्षा की छात्रा समीक्षा ने तीसरा स्थान अर्जित किया। विजेताओं को सहायक नियंत्रक वित्त एवं लेखा अधिकारी ग्रामीण विकास विभाग जोगेंद्र चौहान, कार्यवाहक प्रधानाचार्य डाइट नाहन डॉ आईडी राही ने पुरस्कार प्रदान किए। शेष प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इस मौके पर जिला समन्वयक जिला विकास अधिकारी ग्रामीण विकास विभाग राजेश शर्मा, डॉईट प्रवक्ता शिवानी थापा, संतराम शर्मा, लेखराज ठाकुर, नीतू तोमर, नागेंद्र ठाकुर, पूनम गुप्ता, मोनिका वालिया आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।