{"_id":"69a2c66835f7755da10da9ec","slug":"video-sirmaur-dr-anupama-arora-selected-for-national-masters-badminton-championship-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: राष्ट्रीय मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए डॉ. अनुपमा अरोड़ा का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: राष्ट्रीय मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए डॉ. अनुपमा अरोड़ा का चयन
डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन की मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा अरोड़ा का चयन राष्ट्रीय मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 18 मार्च से गोवा में आयोजित की जाएगी। राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। हाल ही में कुल्लू में आयोजित एचपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप के 35 प्लस आयु वर्ग में डॉ. अनुपमा अरोड़ा ने एकल और युगल दोनों मुकाबलों में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए अनुभवी खिलाड़ियों ने भाग लिया, लेकिन डॉ. अरोड़ा ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए दोनों श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल किया। राज्य प्रतियोगिता में अव्वल रहने के आधार पर ही उनका चयन राष्ट्रीय मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए किया गया है। 18 मार्च से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर के दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जहां डॉ. अरोड़ा हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। कॉलेज प्रबंधन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. संगीत ढिल्लों सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। डॉ. अनुपमा अरोड़ा वर्तमान में मेडिकल कॉलेज नाहन के मनोरोग विभाग में मेडिकल विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का अनुभव बेहद शानदार रहा। प्रतिस्पर्धा कड़ी थी, लेकिन निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के दम पर वह स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी वह पदक जीतकर प्रदेश और संस्थान का नाम रोशन करने का पूरा प्रयास करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।