{"_id":"6a73347c60821c01e0095bb8","slug":"video-sirmaur-industries-minister-inaugurates-phc-building-constructed-at-a-cost-of-rs127-crore-in-kanti-mashwa-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर : कांटी मशवा में 1.27 करोड़ से बने पीएचसी भवन का उद्योग मंत्री ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर : कांटी मशवा में 1.27 करोड़ से बने पीएचसी भवन का उद्योग मंत्री ने किया लोकार्पण
नाहन। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मंगलवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कांटी मशवा में 1.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। इस नए भवन से आसपास की तीन पंचायतों के हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इस अवसर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिलाई में 19 करोड़ रुपये की लागत से 100 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल भवन का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। भवन पूरा होने के बाद क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिलाई अस्पताल में प्रतिदिन 250 से 300 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं, जहां 10 चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। अस्पताल में ईएनटी, मेडिसिन, अस्थि रोग और स्त्री रोग विशेषज्ञ भी उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कांटी मशवा, कमरऊ और बड़वास सामुदायिक भवनों के लिए 15-15 लाख रुपये, खिल रोड के लिए तीन लाख रुपये तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के पुस्तकालय के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा स्कूल की चारदीवारी और खड्ड पर पुल निर्माण का भी आश्वासन दिया।
उन्होंने बताया कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में पीएचसी कमरऊ, सतौन, चांदनी और कोटा पाब के भवनों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इन भवनों में चिकित्सकों के आवास की व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर और फार्मासिस्ट तैनात हैं।
इस अवसर पर मार्केटिंग कमेटी के अध्यक्ष सीताराम शर्मा, जिला परिषद सदस्य खत्री सिंह ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश प्रताप सिंह, बीएमओ डॉ. केएल भगत, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता योगेश शर्मा, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता पदम प्रकाश, बीडीओ राजेश नेगी, ओएसडी अत्तर राणा, उद्योग विभाग के ईआई काका राम शर्मा, ग्राम पंचायत कांटी मशवा की प्रधान प्रियंका चौहान आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।