Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Sirmaur: Suresh Kumar calls for an impartial probe into the Jantar Mantar incident and demands the Education Minister's resignation.
{"_id":"6a60bc40bf171bf4c902eda0","slug":"video-sirmaur-suresh-kumar-calls-for-an-impartial-probe-into-the-jantar-mantar-incident-and-demands-the-education-ministers-resignation-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर : सुरेश कुमार बोले- जंतर-मंतर घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच हो, शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर : सुरेश कुमार बोले- जंतर-मंतर घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच हो, शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
नाहन। दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री को भी इस घटना पर देश से माफी मांगनी चाहिए। यह बात भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि नाहन कॉलेज में छात्रों के साथ संवाद और इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं और छात्रों की समस्याओं के समाधान में गंभीर नहीं है। पेपर लीक जैसी घटनाओं ने लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। सुरेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार युवाओं और छात्रों की आवाज बनकर उनके मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।