{"_id":"698082963a2b56de4a0467b2","slug":"video-sirmour-a-cultural-program-was-organized-in-kainthu-village-of-bhavai-panchayat-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: भवाई पंचायत के कैंथू गांव में आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: भवाई पंचायत के कैंथू गांव में आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
उपमंडल संगड़ाह की ग्राम पंचायत भवाई के अंतर्गत आने वाले ग्राम कैंथू में सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के मशहूर कलाकार दीपक चौहान और मधुमिता धीमान ने हिंदी और पहाड़ी गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दीपक चौहान ने हसणा बातों बातों दा..., रोज का ड्रामा तेरा हाय मेरी बाठणो.., मेरी झूरिये..., तेरे गाँव दा.., और बाबा बोलो सिधुआ तेरा हेरणा मोनो..., जैसे गीत गाकर हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया। मधुमिता धीमान ने भी तेरी सोहणी सोहणी अंखियां.., आया न प्यार निभाना रे- जमाना क्या क्या रंग दिखाए..., जैसे गीत गाकर दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में पहाड़ी कलाकार राजेश नीटू ने भी भरतरी, बीणी, और तेलो री कढ़ाई रे सुगना..., आदि गीत सुनाकर खूब धमाल मचाया। इसके अतिरिक्त स्थानीय बाल कलाकारों व स्कूली बच्चों द्वारा अनेक रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। हास्य कलाकार कुलदीप, विनोद व ओमीचंद की हास्य पेशकश पर दर्शकों ने खूब ठहाके लगाए। दो दिन चले इस उत्सव में आयोजक मंडल के प्रयासों की भी सबने सराहना की। बिजली नहीं होने के बावजूद नवयुवक मंडल कैंथू के नौजवानों ने जनरेटर के माध्यम से कार्यक्रम को सुचारू रूप से जारी रखा। मेले के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कैप्टन रमेश चंद चौहान रहे। जबकि परमहंस योगानंद स्कूल चाडऩा के प्रधानाचार्य बलराज भलूनी, पंचायत भवाई के प्रधान जोगिंदर सिंह, उप प्रधान विजय किशन, पूर्व प्रधान बृज राज ठाकुर, इंद्र प्रकाश ठाकुर, ओमीचंद राणा, देवेंद्र राणा, रामकिशन चौहान, नारायण सिंह चौहान, विपतानंद चौहान व संतराम चौहान सहित क्षेत्र के कई गण्यमान्य व्यक्ति मंच पर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।