{"_id":"69aaa74bd2d34459560eef4d","slug":"video-sirmour-nsui-sirmour-organised-a-two-day-training-camp-in-trilokpur-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: एनएसयूआई सिरमौर की ओर से त्रिलोकपुर में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: एनएसयूआई सिरमौर की ओर से त्रिलोकपुर में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
Ankesh Dogra
Updated Fri, 06 Mar 2026 03:37 PM IST
Link Copied
एनएसयूआई सिरमौर की ओर से त्रिलोकपुर में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिले के विभिन्न कॉलेजों से आए एनएसयूआई के 100 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि दो दिनों तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में छात्र राजनीति के दिग्गजों ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनौतियों के लिए तैयार किया। उन्होंने युवाओं को बताया कि संगठन को जमीनी स्तर पर कैसे खड़ा किया जाए। अपनी आवाज और कॉलेज की समस्याओं को मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से कैसे उठाएं। शिविर में नारों का चयन और विरोध प्रदर्शन के दौरान अनुशासन बनाए रखने और छात्र हितों के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर अपनी पैठ बनाने के बारे में बताया। मनदीप ने कहा कि युवाओं की जागरूकता के लिए चिट्टा के खिलाफ रली भी निकाली गई। इसमें नाहन के विधायक अजय सोलंकी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी युवाओं को इसी तरह के मंच प्रदान करता रहेगा ताकि उनमें नेतृत्व के गुण विकसित किए जा सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।