Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Sirmour Revenue Minister Jagat Singh Negi said – it is the responsibility of the state to stop the abduction of people from Himachal without uniform and warrant
{"_id":"69a0301f0064e7cd510facc0","slug":"video-sirmour-revenue-minister-jagat-singh-negi-said-it-is-the-responsibility-of-the-state-to-stop-the-abduction-of-people-from-himachal-without-uniform-and-warrant-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी बोले- बिना वर्दी व वारंट के हिमाचल से लोगों को उठाने से रोकना राज्य का दायित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी बोले- बिना वर्दी व वारंट के हिमाचल से लोगों को उठाने से रोकना राज्य का दायित्व
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने नाहन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हिमाचल पुलिस ने बीते दिन कार्रवाई किसी को खुश करने के लिए नहीं की है। यह कार्रवाई कानून के हिसाब से की गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गुंडागर्दी नहीं चलने दी जाएगी। नेगी ने कहा कि बाहर से कईं लोग बिना किसी वर्दी व वारंट के हिमाचल में पहुंचते हैं और यहां से लोगों को उठाकर ले जाएंगे। ऐसे मामलों में राज्य का दायित्व है कि उनकी गुंडागर्दी को रोका जाए। इसी के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर कुछ भी बोलते हैं। राहुल गांधी को खुश करने के लिए यह कार्रवाई नहीं की गई है। संविधान व कानून के हिसाब से राज्य ने कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई बाहर से आकर इन्हीं को उठाकर ले जाता है तो क्या तब भी उन्हें रोका नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी दूसरे राज्य की पुलिस को बाहरी राज्य में जाकर गिरफ्तारी करनी है तो इसके लिए नियम तय हैं। इसके लिए पुलिस के पास वारंट होना चाहिए, वर्दी में होने चाहिए और स्थानीय पुलिस को जानकारी दी जानी चाहिए। ऐसे ही किसी को उठाकर ले जाने नहीं दिया जाएगा। ऐसे तो कोई भी यहां से लोगों को उठाकर ले जाएगा। वहीं, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के बयान पर भी नेगी ने पलटवार करते हुए कहा कि बिंदल खुद अपने घरों में देखें अपराधी उनके घरों में बैठें हैं। पहले उसकी बात करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।