{"_id":"6a744921bd6ae2e03e04cb3a","slug":"video-solan-labour-union-strategy-for-nationwide-strike-august-10-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Workers Strike: 10 अगस्त की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर सोलन में मजदूर संघ ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Workers Strike: 10 अगस्त की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर सोलन में मजदूर संघ ने बनाई रणनीति
Ankesh Dogra
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:13 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश भवन एवं श्रमिक कामगार मजदूर संघ ने 10 अगस्त को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में संघ की महत्वपूर्ण बैठक चायल से करीब पांच किलोमीटर दूर बाबा मोड़ में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान जोगिंदर धीमान और उपप्रधान प्रताप ठाकुर ने संयुक्त रूप से की। इसमें आगामी हड़ताल को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और जिलेभर में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सोलन जिले के नालागढ़, अर्की और सोलन में बड़े स्तर पर प्रदर्शन और रैलियां आयोजित की जाएंगी। संघ का दावा है कि इन कार्यक्रमों में जिलेभर से बड़ी संख्या में श्रमिक भाग लेंगे।
जिला प्रधान जोगिंदर धीमान ने कहा कि केंद्र सरकार की मजदूर, किसान और कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ देशभर के श्रमिक एकजुट होकर आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए यह आंदोलन महत्वपूर्ण है।
उन्होंने सभी श्रमिकों से 10 अगस्त की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन मजदूरों की समस्याओं और मांगों को लेकर लगातार संघर्ष करता रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।