{"_id":"6a3a3fb783a97f467a085bc0","slug":"video-solan-mukesh-sharma-stated-that-jogindra-banks-net-profit-increased-by-156-crore-reaching-2158-crore-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: मुकेश शर्मा बोले- जोगिंद्रा बैंक का शुद्ध लाभ में 1.56 करोड़ की वृद्धि, 21.58 करोड़ रुपये पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: मुकेश शर्मा बोले- जोगिंद्रा बैंक का शुद्ध लाभ में 1.56 करोड़ की वृद्धि, 21.58 करोड़ रुपये पहुंचा
Ankesh Dogra
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:41 PM IST
Link Copied
जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित सोलन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लेखा परीक्षित वित्तीय परिणाम घोषित किए। बैंक के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश शर्मा ने पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बैंक का वैधानिक लेखा परीक्षण चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म द्वारा संपन्न किया गया है और लेखा परीक्षकों द्वारा बैंक के अंतिम लेखा परीक्षित वित्तीय विवरण जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लेखा परीक्षित वित्तीय परिणाम बैंक की सुदृढ़ वित्तीय स्थिति, निरंतर लाभप्रदता, मजबूत पूंजी आधार तथा उत्कृष्ट परिसंपत्ति गुणवत्ता को प्रतिबिंबित करते हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान बैंक ने सभी वैधानिक एवं नियामकीय प्रावधानों के उपरांत 21.58 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया है और जमा, ऋण, नेटवर्थ एवं कुल व्यवसाय के प्रमुख मानकों पर संतोषजनक वृद्धि दर्ज की है। बैंक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 21.58 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया, जबकि पिछले वर्ष यह 20.02 रुपये करोड़ था। इस प्रकार शुद्ध लाभ में 1.56 करोड़ रुपये (7.78 प्रतिशत) की वृद्धि दर्ज की गई। यह लाभ सभी वैधानिक, नियामकीय एवं सावधानीपूर्ण प्रावधानों के उपरांत अर्जित किया गया है। बैंक का कुल व्यवसाय (जमा एवं ऋण) बढ़कर 2,262.11 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष 2,139.21 रुपये करोड़ था। इस प्रकार कुल व्यवसाय में 5.75 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। कहा कि बैंक की कुल जमा राशि 1,427.78 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,517.63 करोड़ हो गई, जो 89.85 करोड़ की वृद्धि को दर्शाती है। बैंक के ऋण एवं अग्रिम 711.43 करोड़ रुपये से बढ़कर 744.48 करोड़ रुपये हो गए, जिसमें 33.05 करोड़ रुपये (4.65 प्रतिशत) की वृद्धि दर्ज की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।