{"_id":"69eb3d7febab72cd3b0a7999","slug":"video-solan-outrage-erupts-over-deunghat-incident-vishwa-hindu-parishad-submits-memorandum-to-asp-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: देऊंघाट की घटना पर भड़का रोष, विश्व हिंदू परिषद ने एएसपी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: देऊंघाट की घटना पर भड़का रोष, विश्व हिंदू परिषद ने एएसपी को सौंपा ज्ञापन
Ankesh Dogra
Updated Fri, 24 Apr 2026 03:23 PM IST
Link Copied
सोलन के देऊंघाट क्षेत्र के समीप एक छोटी बच्ची के साथ हुई अमानवीय घटना में त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद सोलन की टीम ने एएसपी राज कुमार चंदेल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष देव ने कहा कि इस गंभीर मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में कानून व्यवस्था पर लोगों का विश्वास बना रहे। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो विश्व हिंदू परिषद पूरे समाज के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान मंडी के चर्चित सिया हत्याकांड के आरोपी को फांसी की सजा देने की भी मांग उठाई। संगठन ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री प्रताप ठाकुर, मुकेश शर्मा, मातृशक्ति सरिता ठाकुर, दीपक अग्रवाल, एसजे भटनागर, बजरंग दल से प्रगति, शीश पाल, यश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।