{"_id":"69f33371061996df740a4bb3","slug":"video-solan-questions-raised-over-chamba-ghat-shalumana-project-allege-work-was-not-executed-properly-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: चंबाघाट-शलूमणा पर उठाए सवाल, बोले- नहीं हुआ ढंग से कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: चंबाघाट-शलूमणा पर उठाए सवाल, बोले- नहीं हुआ ढंग से कार्य
Ankesh Dogra
Updated Thu, 30 Apr 2026 04:18 PM IST
Link Copied
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत चंबाघाट से शलूमणा वाया बसाल सड़क के सुधारीकरण का कार्य करीब दो वर्ष से किया जा रहा है। इस सड़क को चंबाघाट-कंडाघाट एनएच पांच का वैकल्पिक मार्ग भी माना जाता है। करीब दो वर्षों से चल रहे कार्य से अब स्थानीय पंचायतों के ग्रामीण नाखुश हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इसे सही तरीके से चौड़ा नहीं किया गया है वहीं टारिंग की गुणवत्ता भी निम्न दर्जे की है जो कि एक ही बरसात में खराब हो जाएगी। एक दो दिन में ही सड़क कई स्थानों से उखड़ने लगी है। सोलन के पूर्व प्रत्याशी व भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप ने बताया कि ग्रामीणों ने उनके संज्ञान में भी यह मामला लाया है जिसमें टारिंग व अन्य कार्य संतोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर इस सड़क की गुणवत्ता देखकर सुधार करने की आवश्यकता है ताकि केंद्र की योजना के पैसों का दुरुपयोग ना हो पाये।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।