{"_id":"6a3e4697121f2a2b570b050e","slug":"video-star-gojuryu-karate-federation-25-players-pass-black-belt-exam-solan-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: स्टार गोजुरियु कराटे फेडरेशन के 25 खिलाड़ियों ने ब्लैक बेल्ट परीक्षा पास की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: स्टार गोजुरियु कराटे फेडरेशन के 25 खिलाड़ियों ने ब्लैक बेल्ट परीक्षा पास की
Ankesh Dogra
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:59 PM IST
Link Copied
स्टार गोजुरियु कराटे फेडरेशन के 25 खिलाड़ियों ने हाल ही में आयोजित ब्लैक बेल्ट परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। परीक्षा के दौरान प्रतिभागियों ने कराटे तकनीक, शारीरिक क्षमता और मानसिक दृढ़ता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), हिमाचल प्रदेश, रमेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके अनुशासन और समर्पण की सराहना की।
फेडरेशन के शिहान संजय ठाकुर ने बताया कि ब्लैक बेल्ट केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि वर्षों के निरंतर अभ्यास, धैर्य और कराटे के मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने पिछले छह वर्षों से कठिन मेहनत की, जिसका परिणाम इस परीक्षा में देखने को मिला।
मुख्य अतिथि रमेश शर्मा ने खिलाड़ियों के अभ्यास और सहनशक्ति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अनुशासित और मेहनती युवा ही देश की मजबूत नींव हैं। उन्होंने फेडरेशन के संस्थापक शिहान संजय ठाकुर के प्रयासों की भी प्रशंसा की।
परीक्षा में अरमान ठाकुर ने 300 में से 279 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। रोहित शर्मा ने 278 अंकों के साथ दूसरा और अरकिशा सूद ने 277 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, देवेंद्र कुमार ने द्वितीय डैन (Second Dan) ब्लैक बेल्ट हासिल की।
ब्लैक बेल्ट प्रदान करने से पहले सभी खिलाड़ियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के संस्थापक हीरा ठाकुर, फेडरेशन के सलाहकार मोहिंदर ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।