Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Solan News
›
Video: Number of tourist vehicles increased over the weekend from Gadkhal Market to Panchraha Chowk in Kasauli.
{"_id":"6a7f038e81b4286fbf074073","slug":"video-video-number-of-tourist-vehicles-increased-over-the-weekend-from-gadkhal-market-to-panchraha-chowk-in-kasauli-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कसौली के गड़खल बाजार-पंचराहा चौक तक वीकेंड पर बढ़ी पर्यटक वाहनों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कसौली के गड़खल बाजार-पंचराहा चौक तक वीकेंड पर बढ़ी पर्यटक वाहनों की संख्या
वीकेंड पर पर्यटन नगरी कसौली की ओर आने वाले पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़ने से गड़खल बाजार और पंचराहा चौक में यातायात का दबाव बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में पर्यटक वाहनों के पहुंचने से कई बार जाम जैसी स्थिति बन रही है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड़खल बाजार और पंचराहा चौक कसौली आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग हैं। वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण सड़क पर यातायात धीमा हो जाता है और कई बार वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा ने बताया कि पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मुस्तैदी से कार्य कर रही है। पुलिस कर्मियों की तैनाती कर जाम को खुलवाया जा रहा है, ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि वीकेंड में वाहनों की अधिक आवाजाही को देखते हुए पुलिस लगातार यातायात व्यवस्था पर नजर रख रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।