{"_id":"68945e6743f56c3a3a01a211","slug":"video-a-python-attacked-a-woman-grazing-a-cow-she-narrowly-escaped-2025-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: गाय चरा रही महिला पर अजगर ने किया हमला, बाल-बाल बची, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: गाय चरा रही महिला पर अजगर ने किया हमला, बाल-बाल बची, देखें वीडियो
ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव सुनेहरा में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अजगर ने एक महिला पर हमला कर दिया। महिला अपने घर के पास गाय चरा रही थी कि तभी झाड़ियों से निकलकर अजगर ने उस पर झपट्टा मार दिया। महिला ने शोर मचाते हुए भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। महिला की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पंचायत प्रधान को सूचित किया गया। पंचायत की ओर से वन विभाग से संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसे में स्थानीय लोगों ने स्नेक कैचर जतिंद्र कुमार को सूचना दी। जतिंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।