{"_id":"6a69e7cd049f02feef0afd2b","slug":"video-basal-school-smc-met-mla-vivek-sharma-demand-teacher-vacancies-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una News: बसाल स्कूल में शिक्षकों के रिक्त पद भरने की मांग, विधायक विवेक शर्मा से मिला एसएमसी प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बसाल स्कूल में शिक्षकों के रिक्त पद भरने की मांग, विधायक विवेक शर्मा से मिला एसएमसी प्रतिनिधिमंडल
Ankesh Dogra
Updated Wed, 29 Jul 2026 05:15 PM IST
Link Copied
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसाल (ठाकुरद्वारा) की स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों और विद्यालय स्टाफ ने विधायक विवेक शर्मा से जोगी पंगा स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में लंबे समय से रिक्त शिक्षकों एवं अन्य आवश्यक पदों को शीघ्र भरने की मांग उठाई।
बैठक के दौरान एसएमसी सदस्यों ने विधायक को बताया कि शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि रिक्त पद भरने से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी और विद्यालय का शैक्षणिक स्तर भी बेहतर होगा। प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने सहित अन्य आवश्यक समस्याओं से भी विधायक को अवगत कराया।
विधायक विवेक शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि विद्यालय में स्टाफ की कमी का मामला संबंधित विभाग और प्रदेश सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द आवश्यक पदों को भरवाया जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। विधायक ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और क्षेत्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है और सरकार का प्रयास विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।