{"_id":"6a670d3d9d8ec20bf309ecbd","slug":"video-chintpurni-injured-puppy-rescue-humanity-temple-trust-una-news-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: सड़क हादसे में घायल पिल्ले को मिला नया जीवन, मंदिर न्यास और युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: सड़क हादसे में घायल पिल्ले को मिला नया जीवन, मंदिर न्यास और युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल
Ankesh Dogra
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:18 PM IST
Link Copied
चिंतपूर्णी से सटी ग्राम पंचायत मोईन में मानवता और जीवों के प्रति संवेदनशीलता की प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक बेज़ुबान पिल्ले की जान स्थानीय युवक, मंदिर प्रशासन, पशु चिकित्सक और समाजसेवियों के संयुक्त प्रयास से बचाई गई।
जानकारी के अनुसार, एक निजी बस के टायर की चपेट में आने से एक छोटे पिल्ले का निचला जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसकी एक टांग भी टूट गई। हादसे के बाद पिल्ला दर्द से तड़प रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी वरुण समनोल मौके पर पहुंचे और तत्काल स्थानीय पशु चिकित्सालय के डॉ. हर्ष से संपर्क किया। सूचना मिलते ही डॉ. हर्ष मौके पर पहुंचे और घायल पिल्ले का प्राथमिक उपचार किया।
पिल्ले की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए ऊना भेजने का निर्णय लिया गया। इसके लिए वरुण समनोल ने श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर से संपर्क कर एंबुलेंस उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। मंदिर न्यास ने तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था की।
विशेष बात यह रही कि एंबुलेंस चालक दीपक चंदेल उस समय ड्यूटी पर नहीं थे, लेकिन सूचना मिलते ही सेवा के लिए पहुंच गए और घायल पिल्ले को सुरक्षित ऊना स्थित माधव सेवा कुंज पहुंचाया, जहां उसका विशेषज्ञ उपचार जारी है।
इस पूरे अभियान में मंदिर प्रशासन, पशु चिकित्सकों, स्थानीय युवाओं और समाजसेवियों ने मिलकर बेज़ुबान जीव के प्रति संवेदनशीलता का परिचय दिया। क्षेत्र के लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।