सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   VIDEO : Constitution Pride Day celebrated in Dera Baba Rudranand of Kutlahad

VIDEO : कुटलैहड़ के डेरा बाबा रूद्रानंद में मनाया संविधान गौरव दिवस

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Tue, 21 Jan 2025 05:14 PM IST
VIDEO : Constitution Pride Day celebrated in Dera Baba Rudranand of Kutlahad
कुटलैहड़ स्थित डेरा बाबा रूद्रानंद में संविधान गौरव दिवस मनाया गया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संविधान के महत्व को समझाना और इसके प्रति जागरूकता फैलाना था। संविधान गौरव दिवस के इस आयोजन में लोगों को संविधान की प्रस्तावना, मूल अधिकार और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ से हुई, जो देशभक्ति और सम्मान का प्रतीक रहा। डेरा बाबा रूद्रानंद में पहुंचे भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आयोजकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने भारतीय संविधान को दुनिया का सबसे बड़ा और सर्वश्रेष्ठ संविधान बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हमारे देश के विकास, समरसता और प्रगति की नींव है। उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय जैसे मूलभूत अधिकार दिए हैं। हमें इसके प्रति न केवल आदर रखना चाहिए, बल्कि इसे अपनी दिनचर्या में उतारकर एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाना चाहिए। भुट्टो ने  संबोधित करते हुए उन्हें संविधान की मूलभूत धाराओं को समझने और उनका पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है और उन्हें संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर देश को प्रगति की दिशा में ले जाना होगा। भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि भारत के संविधान को लोकतंत्र का सबसे सशक्त दस्तावेज़ माना जाता है, जिसे डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में तैयार किया गया। 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया यह संविधान 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ। डॉ. अंबेडकर, जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया, ने इस संविधान के जरिए भारत को एक ऐसा ढांचा प्रदान किया, जो विविधता में एकता को संरक्षित करते हुए समानता, स्वतंत्रता और न्याय सुनिश्चित करता है। भुट्टो ने कहा कि भारत रत्न डॉ अंबेडकर ने संविधान में मौलिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की नींव रखी। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और जातिवाद को समाप्त करने की दिशा में अनुच्छेद 14, 15, और 17 जैसे प्रावधान जोड़े, जिनमें सभी नागरिकों के लिए समानता की गारंटी दी गई और अस्पृश्यता का उन्मूलन किया गया। इसके अलावा, उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक प्रगति के लिए आरक्षण की व्यवस्था का प्रावधान किया, ताकि समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि डॉ अंबेडकर ने संविधान को इस तरह डिज़ाइन किया। कि यह न केवल देश की विविध सांस्कृतिक और सामाजिक संरचना को सहेज सके, बल्कि भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना भी कर सके। यह उनकी दूरदर्शिता और दृढ़ निश्चय का ही परिणाम है कि आज भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। भुट्टो ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का संविधान न केवल भारतीय लोकतंत्र का स्तंभ है, बल्कि सामाजिक समानता और मानवाधिकारों का एक प्रतीक भी है, जिसने भारत को प्रगति की राह पर अग्रसर किया। कार्यक्रम में मुख्यतिथि दविंदर भुट्टो ने कहा कि केंद्र में सत्तासीन कांग्रेस सरकार ने डॉ  अंबेडकर के संविधान को 90 बार छेड़छाड़ करके संविधान को बदलना चाहा। लेकिन उनके मनसूबे पूरे नहीं हुए। भुट्टो ने कहा कि संविधान हमें एकता और अखंडता की भावना प्रदान करता है।  उन्होंने कहा संविधान के मूल्यों को समझने और उन्हें अपनी जीवनशैली में अपनाने की जरूरत है। संविधान केवल एक पुस्तक नहीं है, यह हमारे जीवन का मार्गदर्शन है। भुट्टो ने कहा कि संविधान गौरव दिवस के इस आयोजन ने क्षेत्र में एक नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार करेगा। इस कार्यक्रम ने न केवल संविधान के महत्व को रेखांकित किया, बल्कि समाज में एकजुटता और जागरूकता का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : चंपावत में निकाय चुनाव को लेकर तैयारी पूरी, 22 जनवरी को मतदान पार्टियां होंगी रवाना

21 Jan 2025

VIDEO : इटावा में अनियंत्रित ट्राला रेलिंग तोड़कर पुल पर लटका, कार को बचाने में हादसा, चालक-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

21 Jan 2025

Dausa News: लोन खाता हैक कर साइबर ठगों ने निकाले 38 लाख रुपये, गिरोह के तीन सदस्य पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

21 Jan 2025

VIDEO : सीएम योगी ने कहा-जनता की समस्याओं पर तत्काल लें एक्शन

21 Jan 2025

VIDEO : रिटायर्ड एडीएम की बेरहमी से हत्या, शरीर पर मिले ऐसे निशान

21 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : एएसपी ने परेड कराकर पुलिस कर्मियों की लगवाई दौड़

21 Jan 2025

VIDEO : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, गणतंत्र दिवस के मद्देनजर वैशाली मेट्रो स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़, देखें वीडियो

21 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : बहराइच में मेडिकल कालेज के आसपास निजी एंबुलेंस चालकों की मनमानी, मरीज-तीमारदार परेशान

21 Jan 2025

VIDEO : श्रावस्ती में छाया घना कोहरा, किसान और लोगों ने बताए ठंड के नफा-नुकसान

21 Jan 2025

VIDEO : बलरामपुर में छाया घना कोहरा, ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

21 Jan 2025

VIDEO : गोंडा में छाया घना कोहरा, सड़कों पर लाइट जलाकर रेंगे वाहन

21 Jan 2025

VIDEO : कानपुर में पांच बीघे का पार्क घेर उगाई सरसों, लोगों का जाना हुआ बंद, बोले- आरोपी खुद को बताता है BJP नेता

21 Jan 2025

Sagar News: पूर्व विधायक राठौर के बंगले पहुंची वन विभाग की संयुक्त टीम, वन्य प्राणियों के 34 अवैध अवशेष जब्त

21 Jan 2025

VIDEO : जोजीला पास पर भारी बर्फबारी के बाद BRO ने शुरू की बर्फ हटाने की प्रक्रिया

21 Jan 2025

VIDEO : कठुआ में भारतीय सेना का 'सेना को जानो मेला', स्कूली बच्चों ने देखी आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी

21 Jan 2025

VIDEO : बरेली में मुठभेड़, पुलिस ने सात बदमाशों को किया गिरफ्तार, तीन के पैरों में लगी गोली

21 Jan 2025

VIDEO : बठिंडा में जमीन की निशानदेही का विरोध कर रहे किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

21 Jan 2025

VIDEO : मोहाली पीसीआर को देख भगाई ऑडी: चंडीगढ़ में घुसे तीन संदिग्ध युवक, डड्डूमाजरा में छोड़कर भागे

21 Jan 2025

Damoh News: एक साथ तीन अजगर देखकर हिल गए लोग, फिर सर्प विशेषज्ञ ने पकड़े 15 फीट के दो सांप, तीसरा भागा

21 Jan 2025

VIDEO : GPM कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने विभागों के संयुक्त भवन का किया निरीक्षण, कई अधिकारी-कर्मचारी रहे गायब

VIDEO : फगवाड़ा में रेल ट्रैक पार करता युवक ट्रेन की चपेट में आया, माैत

21 Jan 2025

Guna News: बिजली मांगने गए किसानों के खिलाफ लाइनमैन ने दर्ज करा दी एफआईआर,जानें क्या पूरा मामला

21 Jan 2025

VIDEO : शामली में एनकाउंटर, एसटीएफ ने ढेर किए चार बदमाश

21 Jan 2025

VIDEO : कपूरथला में बीए का छात्र साथी समेत आधा किलो हेरोइन की खेप लाता गिरफ्तार

21 Jan 2025

VIDEO : शामली में एनकाउंटर: एक लाख के इनामी अरशद समेत चार बदमाश ढेर, गोली लगने से इंस्पेक्टर घायल

21 Jan 2025

VIDEO : UP: मुजफ्फरनगर में शिक्षक ने छोटे भाई को चाकू घोंपकर मार डाला

21 Jan 2025

VIDEO : परीक्षा देने गए छात्र की मिली अधजली लाश, परिवार में मचा चीत्कार

20 Jan 2025

VIDEO : Sultanpur: प्रसिद्ध संत दत्तात्रेय सदानंद चौरासी महाराज का निधन, फेफड़ों में संक्रमण की समस्या से थे पीड़ित

20 Jan 2025

VIDEO : कुल्हाड़ी और चाकू लेकर फैलाई दहशत, युवक के सिर पर किया वार

20 Jan 2025

VIDEO : उपभोक्ताओं से नहीं वसूला जाए मीटर चार्ज, जिलाधिकारी को साैंपा ज्ञापन

20 Jan 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed