{"_id":"69c13e383e0a1f0a7b0a5081","slug":"video-flood-of-devotees-has-surged-into-the-shrine-of-mother-chintpurni-over-the-first-five-days-of-navratri-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांच नवरात्र में करीब 80 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, चढ़ावा 40 लाख के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांच नवरात्र में करीब 80 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, चढ़ावा 40 लाख के पार
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों की आस्था उमड़ती नजर आ रही है। नवरात्रि के पांचवें दिन भी मां के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में देखने को मिली। मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा और भक्त श्रद्धा भाव से मां के चरणों में शीश नवाते नजर आए। मंदिर प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, नवरात्रि के चौथे दिन की काउंटिंग में मंदिर न्यास को 12,80,183 रुपये का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। पहले चार दिनों के कुल चढ़ावे की बात करें तो मंदिर न्यास को 40लाख 71 हजार ,938 रुपए प्राप्त हुए हैं।
हालांकि, पांचवें दिन श्रद्धालुओं की संख्या में रविवार की तुलना में कुछ कमी देखी गई, लेकिन इसके बावजूद भक्तों का उत्साह और आस्था में कोई कमी नहीं आई। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने जानकारी देते हुए बताया कि चैत्र नवरात्रि के पहले पांच दिनों में करीब 80 हजार श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर न्यास की ओर से सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।