{"_id":"69a2a51e915ef067b107aa58","slug":"video-former-minister-virendra-kanwar-submitted-a-memorandum-to-the-executive-engineer-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"तूतडू-बंगाणा सड़क की खस्ता हालत पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने अधिशासी अभियंता को साैंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूतडू-बंगाणा सड़क की खस्ता हालत पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने अधिशासी अभियंता को साैंपा ज्ञापन
तूतडू से बंगाणा को जोड़ने वाली सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर क्षेत्र में बढ़ते रोष के बीच पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर सड़क की बदहाल स्थिति को शीघ्र सुधारने की मांग की। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि तूतडू–बंगाणा मार्ग पर गड्ढों और टूटी हुई सतह के कारण आम जनता, स्कूली बच्चों, मरीजों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के बाद सड़क की हालत और भी खराब हो गई है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। पूर्व मंत्री कंवर ने विभाग को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय के भीतर सड़क की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कार्य शुरू नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और सुविधा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।