{"_id":"6a6325090b900a4d38097018","slug":"video-himachal-pensioners-arrears-da-demand-una-meeting-july-2026-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: 31 जुलाई तक एरियर नहीं मिला तो होगा आंदोलन, पेंशनर्स ने सरकार को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: 31 जुलाई तक एरियर नहीं मिला तो होगा आंदोलन, पेंशनर्स ने सरकार को दी चेतावनी
Ankesh Dogra
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:10 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन और हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक शुक्रवार को ऊना में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने की। इस दौरान लंबित पेंशन एरियर, महंगाई भत्ता (डीए) और अन्य मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सुरेश ठाकुर ने बताया कि 13 मई 2026 को मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में सरकार ने 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों के संशोधित पेंशन एरियर का भुगतान 31 जुलाई तक करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि पेंशनर अब सरकार के इस वादे के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि तय समय तक भुगतान नहीं हुआ तो 8 अगस्त को शाहपुर में आयोजित महासम्मेलन में संयुक्त संघर्ष समिति के 18 संगठनों की बैठक होगी, जिसमें आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी।
बैठक में बताया गया कि सरकार को पहले सौंपे गए 14 सूत्रीय मांगपत्र में से छह प्रमुख मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई हुई है। संगठन के अनुसार, सरकार ने विभिन्न विभागों में लंबित मेडिकल रिइम्बर्समेंट के भुगतान के लिए 212 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसके अलावा 2016 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित देनदारियों के भुगतान में भी प्रगति हुई है तथा शहरी निकायों के पेंशनरों के लिए संशोधित पेंशन लागू करने की अधिसूचना जारी की गई है।
सुरेश ठाकुर ने कहा कि संगठन सरकार द्वारा पूरी की गई मांगों का स्वागत करता है, लेकिन अभी भी 15 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) और 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों के संशोधित पेंशन एरियर का भुगतान लंबित है। उन्होंने सरकार से इन मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।
बैठक में उपस्थित पेंशनरों ने भी लंबित मामलों के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए संगठन की भावी रणनीति का समर्थन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।