{"_id":"6a63250dda2688ad1102d6c7","slug":"video-una-jhalera-chowk-car-overturn-accident-driver-injured-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una News: झलेड़ा चौक के पास ओवरटेक के दौरान पलटी कार, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: झलेड़ा चौक के पास ओवरटेक के दौरान पलटी कार, चालक घायल
Ankesh Dogra
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:10 PM IST
Link Copied
जिला मुख्यालय ऊना के समीप झलेड़ा चौक के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक करने के दौरान एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया, जबकि वाहन को भी नुकसान पहुंचा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क पर पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत चालक को वाहन से बाहर निकालकर प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु किया गया, जिसके बाद आवाजाही सामान्य हो गई।
एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि झलेड़ा चौक के समीप कार पलटने की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कर दिया गया। मामले की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।