{"_id":"683c3d13a1368e99c1059155","slug":"video-in-baduhi-the-sahib-gotra-family-organized-a-grand-feast-after-worshipping-their-ancestors-2025-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बड़ूही में साहिब गौत्र परिवार ने पितरों की पूजा-अर्चना कर किया भव्य भंडारे का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ूही में साहिब गौत्र परिवार ने पितरों की पूजा-अर्चना कर किया भव्य भंडारे का आयोजन
बड़ूही में साहिब गौत्र परिवार द्वारा अपने पितरों की पूजा-अर्चना का विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधिविधान से पूजन कर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। परिवार के सदस्य संजीव धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि, “हमें लंबे समय तक यह ज्ञात नहीं था कि हमारे पितरों व देहरियों का मूल स्थान कहाँ है। काफी प्रयासों के बाद यह पता चला कि हमारे जठेरे पंजाब प्रांत के होशियारपुर जिले के बच्चोई गाँव में स्थित हैं।” उन्होंने आगे बताया कि जानकारी मिलने के बाद पूरे परिवार ने वहां जाकर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और पितरों के आशीर्वाद से बड़ूही में एक भव्य भंडारे का आयोजन किया। इस पावन अवसर पर साहिब गौत्र परिवार के सभी प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें अशोक कुमार, संजीव कुमार, दीपंक साहिब, विनोद कुमार, अजय कुमार, अनिल कुमार, विशेष धीमान और विपन चौधरी प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक आस्था और पारिवारिक एकता की एक मिसाल कायम हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।