{"_id":"6a5b75efd01f8610a00bc610","slug":"video-samiksha-the-daughter-of-a-poor-family-from-thana-kalan-secured-the-449th-rank-in-neet-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: थाना कलां से गरीब परिवार की बेटी समीक्षा ने नीट में हासिल की 449वीं रैंक, विधायक ने दिया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: थाना कलां से गरीब परिवार की बेटी समीक्षा ने नीट में हासिल की 449वीं रैंक, विधायक ने दिया सम्मान
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने क्षेत्र की होनहार छात्रा समीक्षा पुत्री विपिन कुमार को नीट परीक्षा में देशभर में 449 वीं रैंक प्राप्त करने पर थाना कलां स्कूल पहुंचकर सम्मानित किया। विधायक विवेक शर्मा ने समीक्षा को शॉल, स्मृति चिन्ह और शुभकामनाएं भेंट करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षक, अभिभावक और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि यह पूरे कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। एक साधारण एवं गरीब परिवार से संबंध रखने वाली बेटी समीक्षा ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर 449वीं रैंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता का, बल्कि पूरे क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश का नाम भी रोशन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।