{"_id":"69b684e2337246d5940708a4","slug":"video-scheduled-castes-commission-organizes-awareness-camp-in-thana-kalan-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: थाना कलां में अनुसूचित जाति आयोग का जागरूकता शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: थाना कलां में अनुसूचित जाति आयोग का जागरूकता शिविर आयोजित
Ankesh Dogra
Updated Sun, 15 Mar 2026 03:37 PM IST
थाना कलां में आज हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग की ओर से अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जन-जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी समस्याएं भी आयोग के समक्ष रखीं। इस अवसर पर आयोग के प्रतिनिधियों ने उपस्थित लोगों को अनुसूचित जाति से संबंधित कानूनों, अधिकारों तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव या अन्याय होने पर वे आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज करवा सकते हैं, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। शिविर के दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनी गईं और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता शिविरों का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें न्याय दिलाने में सहायता करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।