{"_id":"66c7268c9f846cb8a3027a31","slug":"video-secretary-of-khedi-cooperative-society-daroh-bangana-has-been-accused-of-dictatorship-and-scam","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बंगाणा के खेड़ी सहकारी सभा डरोह में सचिव पर लगे तानाशाही और घोटाले के आरोप आरोप, कल चुनाव न होने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बंगाणा के खेड़ी सहकारी सभा डरोह में सचिव पर लगे तानाशाही और घोटाले के आरोप आरोप, कल चुनाव न होने की मांग
उपमंडल बंगाणा के तहत डरोह सहकारी सभा के सचिव पर लोगों ने तानाशाही और घोटाले के आरोप लगाए हैं। स्थानीय अन्य मेंबरों का कहना है कि सचिव पिछले 20 सालों से अपनी मर्जी से अपने रिश्तेदारों को कमेटी में रखता है और बिना लोगों को जानकारी दिए ही सभा के चुनाव अयोजित करता है। कुछ लोग इस फैंसले से ना खुश हैं। लोग चाहते हैं कि सभा का चुनाव न हो। कुछ लोगों ने आरोप लगाए हैं कि सचिव उनके जमा पैसे को देने में भी आनाकानी करता है। तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि लोन पर उनसे मनमाने ढंग से ब्याज वसूला गया है। और कई फर्जी लोन बना दिए गए हैं। वीरवार को आसपास के कुछ गांवों के लोग अपनी समस्या को लेकर को ऑपरेटिव इंस्पेक्टर के कार्यालय बंगाणा पहुचे लेकीन इंस्पेक्टर वहां नहीं मिले। लोगों ने अपनी समस्या एसडीएम बंगाणा के समक्ष रखी है। लोगों की मुख्य मांग यह है कि जो कल चुनाव हो रहा है वह रद्द किया जाए। इस मौके पर रमेश कुमार, अच्छर सिंह, बलदेव सिंह, केवल सिंह,सुरजीत सिंह, नवीन, रघुवीर सिंह, हरवास लाल, प्रकाश चंद, जिला परिषद सदस्य सत्या देवी, प्रकाश चंद पुरषोत्तम सिंह, मोहिंदर सिंह, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।