{"_id":"6a3a4a7c96b289db14037f6a","slug":"video-una-amb-panchayat-samiti-president-election-postponed-no-quorum-2-july-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: अंब पंचायत समिति में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव टला, कोरम नहीं होने से पहली बैठक रही बेनतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: अंब पंचायत समिति में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव टला, कोरम नहीं होने से पहली बैठक रही बेनतीजा
Ankesh Dogra
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:27 PM IST
Link Copied
अंब पंचायत समिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर चल रही राजनीतिक रस्साकशी के बीच मंगलवार को बुलाई गई पहली बैठक बेनतीजा रही। निर्धारित समय तक एक भी पंचायत समिति सदस्य बैठक में नहीं पहुंचा, जिसके चलते कोरम पूरा नहीं हो सका और चुनाव प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ी।
प्रशासन ने मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंचायत समिति हॉल में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए विशेष बैठक बुलाई थी। चुनाव को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी कोई सदस्य बैठक में नहीं पहुंचा। पंचायत समिति हॉल की सभी कुर्सियां खाली रहीं।
22 सदस्यीय पंचायत समिति में चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के लिए कम से कम 15 सदस्यों की उपस्थिति जरूरी थी। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की ओर से अपने-अपने पक्ष में बहुमत होने के दावे किए जा रहे थे, लेकिन किसी भी सदस्य के बैठक में नहीं पहुंचने से चुनाव नहीं हो सका।
उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) अंब पारस अग्रवाल ने कोरम पूरा न होने के कारण बैठक स्थगित कर दी। उन्होंने बताया कि अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए अगली बैठक 2 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।