{"_id":"68f23cd13a1132a3890081c6","slug":"video-una-closing-ceremony-of-the-ongoing-nss-camp-organised-at-budhan-school-2025-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: बुधान स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर का समापन समारोह आयोजित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: बुधान स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर का समापन समारोह आयोजित
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन समारोह का आयोजित किया गया। शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में इलाके के समाजसेवी व जिला परिषद सदस्य सत्या देवी ने शिरकत की। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मंच संचालक की भूमिका कुमारी समीक्षा जमा दो की छात्रा ने अदा की। मुख्य अतिथि व सभी आमंत्रित अभिभावकों को स्वागत अनिल कुमार उप प्रधानाचार्य ने किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मनिंद्र कुमार ने सात दिवसीय कैंप के दौरान आयोजित की गई गतिविधियों की पर व्यापक प्रकाश डाला। इस अवसर पर शाम लाल समाजसेवी, बलदेव चंद समाजसेवी, अनिल कुमार उप-प्रधानाचार्य, सतीश कुमार प्रवक्ता, राकेश कुमार प्रवक्ता, अंबिका रानी प्रवक्ता, विजय कुमार प्रवक्ता, रवि कुमार शास्त्री, धीरज कतना प्रवक्ता, मनोज कुमार प्रवक्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।