{"_id":"68f1eb0cbf23eddd6008a13f","slug":"manik-saha-tripura-cm-manik-saha-reached-ayodhya-and-offered-prayers-at-hanuman-garhi-temple-2025-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Manik Saha: अयोध्या पहुंचे त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा, हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manik Saha: अयोध्या पहुंचे त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा, हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा की
Video Published by: पंखुड़ी श्रीवास्तव Updated Fri, 17 Oct 2025 12:36 PM IST
Link Copied
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा कर भगवान हनुमान से देश और प्रदेश की शांति, समृद्धि एवं सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या आकर उन्हें अत्यंत हर्ष और आत्मिक शांति का अनुभव हुआ है।
मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, “मैं लंबे समय से भगवान रामलला के दर्शन करने की इच्छा रखता था। दो-तीन बार आने का प्रयास भी किया, लेकिन भीड़ के कारण दर्शन नहीं कर सका। आज आखिरकार भगवान ने बुलावा दिया और मुझे यहां आने का अवसर प्राप्त हुआ।” उन्होंने बताया कि रामलला के दर्शन से पहले उन्होंने परंपरा के अनुसार हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना की और त्रिपुरा सहित पूरे देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में हो रहे विकास कार्य देखकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा, “यहां जिस तरह से भव्य निर्माण कार्य और व्यवस्थाएं की गई हैं, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संभव हुआ है। इसके लिए मैं दोनों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”
उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए आस्था और आध्यात्मिकता का केंद्र है। यहां आना किसी सौभाग्य से कम नहीं है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी देशवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “यह पर्व सबके जीवन में प्रकाश, खुशियां और नई ऊर्जा लेकर आए।”
हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद माणिक साहा का स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अयोध्या दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनके कई अधिकारी और सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।