सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una Echo of road safety campaign grand quiz competition and awareness rally organised at Chowki Maniyar School

Una: चौकी मन्यार स्कूल में रोड सेफ्टी अभियान की गूंज, क्विज प्रतियोगिता व जागरूकता रैली का भव्य आयोजन

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:43 PM IST
Una Echo of road safety campaign grand quiz competition and awareness rally organised at Chowki Maniyar School
उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकी मन्यार में बुधवार, 11 फरवरी 2026 को रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं विशाल रोड सेफ्टी रैली का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कार्यवाहक प्रधानाचार्य संजीव रांगड़ा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर से चौकी मन्यार बाजार से होता हुआ स्कूल में समापन किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य संजीव रांगड़ा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाएँ समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं और इन्हें रोकना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग को अनिवार्य बनाने तथा ओवरस्पीड से बचने की प्रेरणा दी। इसके पश्चात रोड सेफ्टी क्लब द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में सड़क सुरक्षा नियमों, ट्रैफिक संकेतों, वाहन सुरक्षा उपकरणों, प्राथमिक उपचार एवं दुर्घटना रोकथाम से संबंधित प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास और जानकारी के साथ उत्तर दिए, जिससे उनकी जागरूकता एवं तैयारी का स्तर स्पष्ट रूप से देखने को मिला। विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय प्रशासन की ओर से सम्मानित भी किया गया। प्रश्नोत्तरी के बाद विद्यालय परिसर से रोड सेफ्टी रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों छात्रों एवं शिक्षकों ने भाग लेकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां लेकर हेलमेट पहनो,जीवन बचाओ, सीट बेल्ट बांधो, सुरक्षित रहो , ओवर-स्पीड न करें, जीवन न गंवाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें जैसे प्रेरणादायक नारे लगाए। रैली ने आसपास के क्षेत्र में भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। रैली का समापन विद्यालय प्रांगण में हुआ, जहां पुनः सभी को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। संजीव रांगड़ा ने बताया कि यह आयोजन हिमाचल प्रदेश सरकार के सड़क सुरक्षा अभियान के अनुरूप किया गया है और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि छात्र-छात्राएं स्वयं जागरूक बनें और समाज को भी जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Ujjain News: शिव नवरात्रि में सुनील शेट्टी ने किए महाकाल के दर्शन, ‘बॉर्डर 2’ की सफलता पर जताया आभार

11 Feb 2026

Ujjain News: भस्म आरती में श्री राम के स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भांग से हुआ शृंगार, फिर रमाई भस्म

11 Feb 2026

कानपुर: सीटेट की परीक्षा देने पहुंचे अध्यापक और प्रधानाचार्य

10 Feb 2026

कानपुर: छात्रों को कॅरिअर और उद्यमिता की दी जानकारी

10 Feb 2026

कैंसर पीड़ित युवक बिजली के टॉवर पर चढ़ा, तीन घंटे परेशान रहे अधिकारी

10 Feb 2026
विज्ञापन

कानपुर: पुलवामा हमले के दो शहीदों की पत्नियों को मिली जमीन

10 Feb 2026

हरदोई: गन्ना लदे ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मारी, मां की मौत

10 Feb 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद में युवाओं के लिए मेगा जॉब फेयर

10 Feb 2026

जनकपुरी हादसा: दिल्ली पुलिस ने फिरोजाबाद से योगेश को किया गिरफ्तार

10 Feb 2026

इटावा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से छात्र की मौत

10 Feb 2026

GPM: मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर तय स्थान की जगह दूसरी जगह उतार दिया, 10 मिनट तक रही असमंजस की स्थिति

इटावा: प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार

10 Feb 2026

UP में आज क्या-क्या हुआ? जानें UP की बड़ी खबरें | 10 फरवरी 2026 | UP Ki Baat | UP News

10 Feb 2026

जर्जर पोल बदले गए, छह घंटे गुल रही तीन हजार घरों की बिजली

10 Feb 2026

सिग्नल केबल शिफ्ट न होने से तीन दिन से बंद है निर्माण कार्य

10 Feb 2026

पूर्व सांसद देवी बख्श सिंह के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

10 Feb 2026

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव में दो संतान का नियम हटेगा, अनपढ़ भी लड़ेंगे चुनाव

10 Feb 2026

UP Panchayat Election: यूपी में पंचायत चुनाव से पहले बढ़ी प्रधानों की टेंशन! जानें क्या है वजह? UP News

10 Feb 2026

Rajasthan Budget: राजस्थान बजट से सीमावर्ती बाड़मेर को बड़ी आस, हर वर्ग की निगाहें 11 फरवरी पर टिकी

10 Feb 2026

Video: अंब पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयों के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार

10 Feb 2026

Rajasthan Budget: राज्य बजट से जोधपुर के व्यापारियों को बड़ी आस, उद्योग और कृषि पर राहत की उम्मीद

10 Feb 2026

कानपुर: रामगंगा हाउसिंग सोसायटी की सड़क बनी जंपिंग सड़क

10 Feb 2026

कानपुर: मॉडल डेयरी सिंहपुर सड़क हुई गायब, सड़क के नाम पर मिट्टी, धूल, गड्ढे और बजरी

10 Feb 2026

कानपुर: गंभीरपुर हाईवे सड़क हुई खस्ताहाल, बजरी से आवागमन हुआ दूभर

10 Feb 2026

कानपुर: हाईवे पर फैली बजरी, अनियंत्रित हो रहे तेज रफ्तार वाहन

10 Feb 2026

कानपुर: सरकारी स्कूल के पास बांध रहे मवेशी, गंदगी बदबू के बीच पढ़ने को मजबूर नौनिहाल

10 Feb 2026

कानपुर: सिंहपुर चौराहे के पास सड़क पर हुए गहरे गड्ढे, भरा पानी बना मुसीबत

10 Feb 2026

कानपुर: न्यू कानपुर सिटी योजना के पास सड़क किनारे कूड़े का अंबार

10 Feb 2026

कानपुर: रुद्र ग्रीन्स अपार्टमेंट के पास फैली गंदगी, लोगों को हो रही परेशानी

10 Feb 2026

कानपुर: कल्याणपुर सिंहपुर रोड हुई जर्जर, गड्ढे बने मुसीबत

10 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed