Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una: Private School Association sends memorandum to Chief Minister through MLA Vivek Sharma on issue of Fire Safety NOC
{"_id":"698eebefeeaae33e4100b11d","slug":"video-una-private-school-association-sends-memorandum-to-chief-minister-through-mla-vivek-sharma-on-issue-of-fire-safety-noc-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: फायर सेफ्टी एनओसी के मुद्दे पर निजी स्कूल संघ का ज्ञापन विधायक विवेक शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: फायर सेफ्टी एनओसी के मुद्दे पर निजी स्कूल संघ का ज्ञापन विधायक विवेक शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा
हिमाचल प्रदेश प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, यूनिट ऊना ने फायर सेफ्टी एनओसी प्रमाण पत्र को लेकर एक ज्ञापन कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रेषित किया है। ज्ञापन में संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय के अनुसार जिन शिक्षण संस्थानों की ऊंचाई 14.2 मीटर से कम है, उन्हें फायर सेफ्टी एनओसी प्रमाण पत्र लेने की आवश्यकता नहीं है। इसके बावजूद प्रदेश में संबंधित विभाग द्वारा ऐसे विद्यालयों से भी फायर सेफ्टी प्रमाण पत्र की मांग की जा रही है, जिससे स्कूल प्रबंधन असमंजस की स्थिति में हैं। संघ ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि उच्चतम न्यायालय के आदेशों को प्रदेश में प्रभावी रूप से लागू करवाया जाए, ताकि 14.2 मीटर से कम ऊंचाई वाले शिक्षण संस्थानों को अनावश्यक प्रक्रियाओं और आर्थिक बोझ से राहत मिल सके। ज्ञापन में कहा गया है कि निजी विद्यालय पहले ही विभिन्न नियमों और औपचारिकताओं का पालन कर रहे हैं, ऐसे में न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद अतिरिक्त प्रमाण पत्र की बाध्यता उचित नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।