{"_id":"699583131efcc3cfb603a020","slug":"video-una-theft-case-of-rs-15-lakh-in-chambi-of-chintpurni-solved-accused-arrested-from-kapurthala-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: चिंतपूर्णी के चंबी में डेढ़ लाख की चोरी का मामला सुलझा, कपूरथला से आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: चिंतपूर्णी के चंबी में डेढ़ लाख की चोरी का मामला सुलझा, कपूरथला से आरोपी गिरफ्तार
चिंतपूर्णी के चंबी क्षेत्र में एक दुकान से बैग में रखी करीब डेढ़ लाख रुपए की नकदी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चिंतपूर्णी पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मामले को सुलझाया और आरोपी को उसके घर से कपूरथला में दबोच लिया।जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले चंबी स्थित एक दुकान के अंदर रखे बैग से नकदी चोरी हो गई थी। घटना के समय दुकान के बुजुर्ग मालिक ने दुकान में आए एक संदिग्ध व्यक्ति पर शक जताया था और बताया था कि वह किसी दोपहिया वाहन पर आया था।मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने एएसआई महेंद्र सोनी और थाना प्रभारी जयराम शर्मा के नेतृत्व में जांच तेज की।आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि आरोपी बाइक नहीं बल्कि स्कूटी पर आया था। उसने दुकान में किसी के मौजूद न होने का फायदा उठाया और बैग से नकदी लेकर फरार हो गया।जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने जिस स्कूटी का इस्तेमाल किया था, वह धर्मशाला से किराए पर ली गई थी और पैसे चुराने के बाद आरोपी बधमाना रोड से होते हुए पंजाब की ओर निकल गया.पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों जिसमें बड़सर और नादौन थाना में चोरी के मामले दर्ज हैं जाँच में सामने आया है कि आरोपी काफी शातिर तरीके से चोरी की घटनाओं देता है और वो ज्यादातर उन दुकानों को निशाना बनाता था जिस दुकान कोई भी नहीं होता था जिस पर वे मौका देखकर दुकान के गल्ले के अंदर रखे हुए पैसों पर हाथ साफ कर देता था पुलिस ने बताया कि जब वे चंबी में दुकान के अंदर घुसा था तब भी उसने दुकान के अंदर गल्ले को खोला था लेकिन गल्ले में कुछ भी नहीं था जिसके बाद काउंटर पर ही एक बैग रखा हुआ था जब आरोपी ने बैग के अंदर देखा तो उसमें डेढ़ लाख रुपए पड़ा हुआ था जिस पर आरोपी व्यक्ति तुरंत इस बैग को लेकर नौ दो ग्यारह हो गया हालांकि जिस दौरान शातिर दुकान से बाहर निकला तो उसे दुकान का मालिक बुजर्ग मिला जिसने इस व्यक्ति से जब पुछा तो उसने बुजर्ग को बातों में उलझाकर कि वे लोकमित्र केंद्र का पता कर रहा है कहकर वहां से चला गया। इस संबंध में अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।आरोपी की पहचान गौरव दुग्गल सपुत्र सुरेन्द्र दुग्गल निवासी हाउस नंबर 45ए कालोनी मानव नगर हादियाबाद तहसील फगवाड़ा जिला कपूरथला के रूप में हुई है जबकि जो स्कूटी इस्तेमाल की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।