{"_id":"6a7c5f247718edcac80d03e6","slug":"video-video-cluster-conference-for-bpl-families-in-jol-441-families-from-11-panchayats-attended-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जोल में बीपीएल परिवारों का क्लस्टर सम्मेलन, 11 पंचायतों से पहुंचे 441 परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जोल में बीपीएल परिवारों का क्लस्टर सम्मेलन, 11 पंचायतों से पहुंचे 441 परिवार
बड़ूही (ऊना)।
उपतहसील जोल के विश्राम गृह में बुधवार को बीपीएल परिवारों के लिए क्लस्टर सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में 11 पंचायतों के 441 बीपीएल परिवारों और पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पात्र परिवारों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ उनकी स्थानीय समस्याओं और आवश्यकताओं को प्रशासन के समक्ष रखना रहा। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों का कल्याण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। बीपीएल परिवारों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, ऐसे में पात्र लोगों को इन योजनाओं की जानकारी हासिल कर समय पर उनका लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम में एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, खंड विकास अधिकारी केएल वर्मा, नायब तहसीलदार जोल अश्वनी धीमान, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ भानु ओहरी और जल शक्ति विभाग के एसडीओ नीरज धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।