{"_id":"68287c6105bf2ffb810a9c19","slug":"video-voter-awareness-program-organized-in-government-senior-secondary-school-bharwain-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भरवाईं में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भरवाईं में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में चुनावी साक्षरता क्लब के अंतर्गत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छठी से बारहवीं कक्षा के छात्रों ने भाग लिया और पूर्ण उत्साह के साथ चुनाव प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रधानाचार्य सुरेंदर सिंह ने विद्यार्थियों को देश और राज्य में होने वाले चुनावों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की निर्वाचन प्रक्रिया, लोकतांत्रिक अधिकारों और मताधिकार के महत्व के प्रति शिक्षित और जागरूक करना है। नोडल अधिकारी प्रवक्ता राजीव कुमार और संजीव कुमार ने बताया कि जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो जाएगी, वह अपने मतदान केंद्र में जाकर बीएलओ की सहायता से वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि अपने साथियों और आसपास के लोगों को भी इस बात से अवगत करवाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।